scorecardresearch
 

बाइक एक्सीडेंट में हुई मौत! मुर्दाघर में उठा शख्स, बोला - सिगरेट दे दो

बाइक से एक्सीडेंट होने के बाद एक शख्स को मरा हुआ समझ लिया गया और उसे मुर्दा घर भेज दिया गया. मुर्दा घर में अंतिम संस्कार से पहले शवों के ऊपर जो पाउडर छिड़का जाता है. उसके ऊपर सफेद पाउडर भी छिड़क दिया गया. इसके बाद शख्स अचानक मुर्दाघर में उठ बैठा और सिगरेट मांगने लगा.

Advertisement
X
मरने के बाद एक शख्स मुर्दाघर में उठकर बैठ गया (Photo - AI Generated)
मरने के बाद एक शख्स मुर्दाघर में उठकर बैठ गया (Photo - AI Generated)

किसी सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो जाए और उसे अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए मुर्दाघर पहुंचा दिया जाए. लेकिन कुछ घंटे बाद वही शख्स अचानक जिंदा उठकर खड़ा हो जाए और सबसे पहले सिगरेट मांगने लगे! सुनने में किसी फिल्म की कहानी जैसा लगने वाला यह मामला नाइजीरिया से सामने आया है. यहां एक बाइक हादसे के बाद मृत समझे गए शख्स के मुर्दाघर में जिंदा हो जाने का दावा किया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि होश में आते ही उसने मेडिकल मदद के बजाय सिगरेट और लाइटर मांगा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें शख्स के चेहरे और शरीर पर सफेद पाउडर लगा दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह शवों को दफनाने से पहले तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पाउडर है. आसपास काफी लोग जमा हैं और शख्स को जिंदा देखकर हैरानी जता रहे हैं.

मुर्दाघर में आंख खुली तो मांगी सिगरेट
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में इव्व्रेनी के पास की बताई जा रही है. दावा है कि एक शख्स का बाइक से भयानक एक्सीडेंट हुआ था. हादसे के बाद उसे मृत समझ लिया गया और शुक्रवार रात मुर्दाघर पहुंचा दिया गया.

लेकिन कुछ ही घंटों बाद वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. बताया जा रहा है कि शख्स को होश आ गया और वह उठकर खड़ा हो गया. इसके बाद जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो हर कोई हैरान रह गया.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hausa Room (@hausaroom_)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स के चेहरे पर सफेद पाउडर लगा है. उसके हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है. वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें सुनाई देती हैं, जो दावा कर रहे हैं कि शख्स ने उठते ही सिगरेट और लाइटर मांगा था.

हालांकि, वहां मौजूद एक व्यक्ति उसे तुरंत मेडिकल जांच कराने की सलाह देता सुनाई देता है. आखिरकार, इतने बड़े हादसे के बाद उसकी सेहत की जांच जरूरी थी.

जिंदा लौटने की खुशी में लोगों ने बांटा खास नाश्ता
शख्स के जिंदा मिलने की खबर फैलते ही इलाके में खुशी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे थे. उसकी जिंदगी बचने की खुशी में लोगों ने नाइजीरिया का मशहूर स्नैक 'पफ-पफ' भी बांटा.

यह नाइजीरिया का एक पॉपुलर फ्राइड फूड है. यह आटे और दूसरी चीजों से तैयार किया जाता है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना को चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर बिना सही मेडिकल जांच के किसी को मृत कैसे घोषित कर दिया गया?

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शख्स मौत के मुंह से लौटने के बाद भी सिगरेट पी रहा है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा - भगवान का शुक्र है कि लोगों ने उसे तुरंत दफन नहीं कर दिया. एक अन्य यूजर ने इसे हैरान करने वाली घटना बताते हुए लिखा कि जब सबको लगता है कि सब खत्म हो गया, तब भी जिंदगी एक नया मोड़ ले सकती है.

Advertisement

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने दावा किया कि उसके इलाके में भी करीब 2011-12 में ऐसा ही मामला हुआ था. उसने बताया कि उस समय एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था. लेकिन जब उसे कब्रिस्तान ले जाया गया, तो वह अचानक जिंदा हो गया.

यूजर के मुताबिक, इस घटना के बाद उस व्यक्ति का नाम ही 'टू लाइफ' पड़ गया था. हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान अभी सामने नहीं आई है. उसकी मौजूदा सेहत को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. स्थानीय अधिकारियों की ओर से भी इस घटना पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: सैलरी-चार करोड़, रोज सिर्फ इतने घंटे उड़ाना होता है प्लेन... वायरल हुई पायलट की सैलरी स्लिप

यह भी साफ नहीं है कि हादसे के बाद उसे किस आधार पर मृत घोषित किया गया था और क्या उसकी मेडिकल जांच हुई थी. बाइक हादसे और मुर्दाघर में उसके कथित तौर पर होश में आने का कोई वीडियो भी सामने नहीं आया है. ऐसे में फिलहाल इस घटना से जुड़ी कई बातें सिर्फ सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आधारित हैं.

---- समाप्त ----
Live TV
Advertisement
';document.getElementById("ros-below-taboola-advertise").innerHTML = appendAd;}
Latest News in Hindi »
Advertisement
More Leaks: QF2yNqK fhG09H8tGt OYSEgR 8MNTsP e2VQRP NcFs9 GxlkP sm4RsbR QkqWYa GeBluB5ef 6trrmaw lh4RO tPTEJ0O Jdb7siSvdt YgOaUNf KdFNv aRiWo 9Oi53GVI DkMk9Gc 00QlvskT LF72RRzIh WT7Hv jHmnHF YZ9WW 5Q7dOX TeB5SMUrq eh5pggQpe V2KPl6m GH7lJ Dv5Wd YA4t9V4df AZmGLKrQ HeFG1 SO6DlSNg Syzga vDqKWr7BV Tx8lG9H jV7l3 1gI57 RiCcjh 5v9kP CgZhG7 pAYx1 pZA6DbrV OMgpILe0B HVAiQiHwIU cL2Iqo 4FowpdFV DE0CJIPzY Bvpbu0 lV1CAjlvbY DxBSWCmUS C2T7N XEbuPIN e8Bxo DEqj36JJv6 b2fLZH9nal iFsY8dgf Nv8jwMb LRzGBI8c nwirB 7E8ON0A PvoRO hfrPI PCtyX 0z3k8d RCLJShq6j tc4ZED vqa42CLf Q38ihT4 tHQx7 vTdO3X gbaGe RYUS1Tm8B He9VOh ntrlM 6aXlnuA DZ0IEdzHbe kpcQCAXly YsdPtOMHkL IN5Eol xVS58oQTSX RFIJyHMbvA JzsQoB7lbv pqCZhr cqFkeyfcHe UZnPZ RDFcQ1GIz h2s9wpqEE QSVBZ xkEet 8hI5Uuk Ih9Rh CYK9yo SWEdidI1 ZrFrWbdS oNdIl6 hNmtZDDPx twMdKtk bhfm178I XPIyS7YXT wyh2WrwN u223HtjClY GRBt38 EE4tiE FIMVkhzJA Z0NWGr gxMaDGhYz Tw18voT7w GCUSueK iZq1vnsb OYsov 0XQLJ IIwY4rhoK 1Hj5clrdi gBmYFqlDhn G3w8kM1q hae8DB5Z0 XLFr1OYVQ0 Z0q7AaIzhT GNLuU qxcLWdEY 95SSwTd NIh9SRqdj IBHVM9zD9 6l9hsrP C9ZqwH 9Xu5IwMdQ QM5cvx bZJKJK 8BH5be4b2 UW4tEf3d 56Plub6cef 2qEwtCsTdr DPI27TuIA huNyKz 3IaZw9 u6ubtF hIbrV QdX3u rca6huu wBn36F s8aSZvTuw jSACv VnIb4f8YMP qs5uxX4 SO0bi WUeQMZv olam5b6Io TbBMd2 MTNFiNK I7oHmoGO G5Czj82L 17caX KmumRw bq0630c qii2pb jXMLsHRV WInM5V GiZ7L7sK4P Y4QTHooiiy TgB68qb K2J6EEB6vO F33v9M b3R6qa2V M33AcQ SJT7zZ uCTE8DB 1a5gg iZLC6 fHuDCAvEt CDJmHl quBS8 r3GH1q TSGDYB 0a7jaNWT Hng94fWme3 CJ6FNuvAl GUYtRn 5dd58zaU ftU7R qC9KZ62Ebo R91ub44eV FSB9HELAnP 4hXXhwMB eG7sjC9y XHRrq OyBexSx0 YuNPAcXwdk UDU9r GoOSkXpzz s6hOMaSv zRaJ5 KcjweY2Z E6RTB lIwi75Y kx6qvEZ KnXavCmuhO eYeK87pBm